अड़ींग ग्राम पंचायत में श्मशान निर्माण में अनियमितता, कार्य दोबारा शुरू
मथुरा। अड़ींग ग्राम पंचायत में श्मशान स्थल के निर्माण में बड़ी अनियमितता सामने आई है। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत 10 लाख रुपये की राशि जारी की गई थी, लेकिन मौके पर केवल 6.37 लाख रुपये का ही काम कराया गया। विभागीय जांच में यह गड़बड़ी पकड़े जाने के बाद 8 फरवरी को ग्राम प्रधान ने निर्माण कार्य फिर से शुरू कराया।जानकारी के अनुसार, राजकीय भारतीय इंटर कॉलेज के सामने 25 जून 2025 को 10 लाख रुपये की राशि निकालकर अंत्येष्टि स्थल बनाने का काम शुरू हुआ। तकनीकी टीम के निरीक्षण में पाया गया कि योजना के अनुसार 12 मीटर का स्थल बनने के बजाय 6-6 मीटर के दो छोटे स्थल बनाए गए और पहले पर लगभग 3.12 लाख तथा दूसरे पर 3.25 लाख रुपये खर्च हुए।ग्रामीणों ने अधिकारियों पर लीपापोती का आरोप लगाया है। लोक आयुक्त स्तर की जांच में जिला स्तरीय अधिकारियों पर दोषसिद्धि और अनियमितताओं को छुपाने के आरोप लगे हैं। विभागीय रिपोर्ट और ग्रामीणों की आपत्तियों के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वर्तमान सचिव यतिन शर्मा ने कहा कि यह मामला उनके कार्यभार संभालने से पहले का है और सक्षम अधिकारियों के निर्देशानुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।

मद्महेश्वर-तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख कल होगी घोषित, डीएम की मौजूदगी में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
12,500 में खरीदे 30 हजार के नकली नोट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा