गोवर्धन की 30 पंचायतें टीबी के हाई रिस्क में, 100 दिवसीय अभियान शुरू
अड़ींग (मथुरा)। गोवर्धन क्षेत्र की 40 ग्राम पंचायतों में से करीब 30 को टीबी संक्रमण के उच्च जोखिम वाले क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया गया है। इसे गंभीरता से देखते हुए शासन ने 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान शुरू किया है। अभियान के पहले चरण में शनिवार को अड़ींग गांव में स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किया गया, जिसमें जिला अस्पताल मथुरा के एक्स-रे तकनीशियनों ने लोगों की छाती का एक्स-रे किया।अड़ींग आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर आयोजित शिविर का उद्घाटन ग्राम प्रधान स्नेह लता रावत ने फीता काटकर किया। शिविर में करीब 180 लोगों की जांच की गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद संक्रमण की आशंका वाले लोगों के लिए आगे की उपचार योजना बनाई जाएगी। गोवर्धन सीएचसी के वरिष्ठ उपचार सहायक पंकज यादव ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से सभी 30 हाई रिस्क पंचायतों में स्क्रीनिंग अभियान चलाया जाएगा।जानकारों का कहना है कि अभियान में पर्याप्त जागरूकता न होने पर संभावित मरीजों की भागीदारी कम रही। इसलिए प्रत्येक गांव में शिविर से पहले व्यापक प्रचार-प्रसार जरूरी है, ताकि अधिक से अधिक लोग जांच कराएं। यह अभियान टीबी संक्रमण कम करने और पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मद्महेश्वर-तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख कल होगी घोषित, डीएम की मौजूदगी में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
12,500 में खरीदे 30 हजार के नकली नोट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा