जबलपुर में कोटा समाज का 18वां युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं आदर्श विवाह संपन्न
जबलपुर में कोटा समाज विकास समिति के तत्वावधान में कोटा समाज का 18वां युवक-युवती परिचय सम्मेलन, प्रतिभा सम्मान समारोह एवं आदर्श विवाह कार्यक्रम का आयोजन 8 फरवरी 2026 को कृषि उपज मंडी परिसर, दीनदयाल चौक में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप आयकर आयुक्त श्री विजय डी. शेलंदर रहे, जबकि समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन के साथ गायन एवं नृत्य प्रस्तुतियों से की गई।आदर्श विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत हिमांशु एवं पूजा का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया। समिति की ओर से नवदंपत्ति को बर्तन सेट, गोदरेज आलमारी, नगद राशि सहित अन्य घरेलू उपयोग की सामग्री भेंट की गई। साथ ही बारातियों के लिए निःशुल्क भोजन की समुचित व्यवस्था भी की गई।इस अवसर पर वैवाहिक पत्रिका ‘विकास यात्रा’ का विमोचन किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से प्राप्त 368 युवकों एवं 184 युवतियों के बायोडाटा संकलित किए गए हैं। कार्यक्रम में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 60 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं डॉक्यूमेंट फाइल प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन को समाजजनों ने सराहनीय पहल बताते हुए सामाजिक एकता और संस्कारों को मजबूत करने वाला कदम बताया।

CM मीटिंग से पहले टला बड़ा हादसा: पटना आते समय BJP विधायक की कार पलटी, एयरबैग ने बचाई जान