शेरगढ़ में 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
मथुरा: मथुरा जनपद के कस्बा शेरगढ़ में थाना परिसर के पास एक 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।स्थानीय लोगों ने तुरंत शेरगढ़ थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान
शव की पहचान के लिए पुलिस ने उसकी फोटो आसपास के क्षेत्रों में साझा की। कुछ ही देर में मृतक की पहचान कुशलपाल उर्फ कृष्ण कुमार, पुत्र मानसिंह, निवासी गांव काचरौट के रूप में हुई। परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया, जहां उन्होंने शव की शिनाख्त की।थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक का पिता बताता है कि कुशलपाल ईंट भट्टे पर काम करता था और बीती रात से घर नहीं लौटा था। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सुबह करीब 11 बजे उन्हें अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। फोटो देखने के बाद परिजनों ने उसे कुशलपाल के रूप में पहचाना।

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद सारा अर्जुन ने किए महाकाल के दर्शन
अपने ही हाथों उजड़ते सपने, मेरठ में दुकानों पर खुद चला रहे हथौड़ा
SIR का बड़ा एक्शन: 4.96 लाख फर्जी वोटर बाहर, मेरठ में 21.93 लाख मतदाता
Shrikant Purohit को ब्रिगेडियर रैंक पर प्रमोशन, सेना का बड़ा फैसला
नमाज के वक्त नहीं किया हमला: भारतीय सेना ने दिखाया संयम और मानवता
लुधियाना के 9 पर्यटकों की मौत, स्टीमर पलटने से हुआ दर्दनाक हादसा