वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में गश्त के दौरान हमला, एफआईआर दर्ज
सागर।
वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के डोंगरगांव परिक्षेत्र अंतर्गत पश्चिम आमापानी बीट में अवैध सागौन कटाई और भंडारण करने वालों द्वारा वन अमले पर फायरिंग किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। गश्त के दौरान हुए इस हमले में वनकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन राउंड फायर किए। घटना को लेकर थाना सुआताला में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीट गार्ड ऋषिकेश टैगोर, एक वनरक्षक तथा उनके साथ दो श्रमिक संतोष ठाकुर और जगदीश नोरिया मोटरसाइकिल से नियमित गश्त पर निकले थे। गश्त के दौरान जब वनकर्मी तालाब की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए एक बड़ के पेड़ पर चढ़े, तभी दूसरी ओर तीन संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए, जिनके पास दो बंदूकें थीं।वन अमले द्वारा जब संदिग्धों से पूछताछ की गई, तो आरोपियों ने अचानक निशाना साधकर गोली चला दी। इसके बाद आसपास छिपे अन्य अपराधी भी बाहर आ गए और फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मौके पर कुल करीब आठ आरोपी मौजूद थे। वनकर्मियों ने हालात को संभालते हुए उन्हें चेतावनी दी, लेकिन जब आरोपियों की ओर से लगातार फायरिंग जारी रही, तो आत्मरक्षा के तहत वन अमले को तीन राउंड फायर करने पड़े।घटना में किसी भी वनकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए सुआताला थाना पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।घटना के बाद पुलिस बल, वन विभाग और वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के डॉग स्क्वाड की मदद से इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जंगल क्षेत्र में अवैध सागौन कटाई और लकड़ी तस्करी करने वालों की तलाश लगातार जारी है।वन विभाग और पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही टाइगर रिजर्व क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए गश्त और निगरानी को और मजबूत किया जाएगा।

यहां हर साल साक्षात् मनुष्य रूप में दर्शन देते हैं महादेव, रौद्र और शांत ऊर्जा दोनों की होती है पूजा
हर अपराधी के भीतर छिपा होता है इंसान: श्री श्री रविशंकर ने बताया करुणा से बदलता है नजरिया
सामुद्रिक शास्त्र: नाखूनों का रंग बताता है आपकी तरक्की का संकेत, जानें लाल, गुलाबी, पीले या सफेद का अर्थ
बुध ग्रह की नीच राशि में शनि के साथ युति, मकर समेत 6 राशियों को खर्च, करियर और परिवार में सावधानी की सलाह
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान