ग्राम लेपा पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
कसरावद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत सोमवार को इंदौर से सड़क मार्ग होते हुए कसरावद के ग्राम लेपा पुनर्वास पहुंचे। दोपहर करीब 12 बजे उनके आगमन के दौरान 50 से अधिक वीआईपी गाड़ियों का लंबा काफिला क्षेत्र में चलता हुआ नजर आया, जिससे पूरे इलाके में हलचल देखने को मिली।आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ग्राम लेपा पुनर्वास स्थित निमाड़ अभ्युदय भारती दीदी के आश्रम पहुंचे, जहां वे निजी कार्य के सिलसिले में आए हैं। जानकारी के अनुसार निमाड़ अभ्युदय आश्रम में उनकी करीब 6 घंटे तक बैठक होने की संभावना बताई जा रही है।मोहन भागवत के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की गई है और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आश्रम और आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार कार्यक्रम पूरी तरह निजी है, फिर भी वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरे समय मुस्तैद रहकर हालात पर नजर बनाए हुए है।

PM मोदी पर हमले की साजिश! बक्सर से CIA को मैसेज भेजने वाले 3 युवक गिरफ्तार
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS अफसरों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारियां
70 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम, 12 घंटे से जारी रेस्क्यू—NDRF मौके पर
MP पुलिस आरक्षक भर्ती में जबलपुर के सुनील टॉपर, 9.78 लाख में 6525 चयनित