नागदा रेलवे स्टेशन पर दो समुदाय आमने-सामने, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग
नागदा रेलवे स्टेशन पर उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब मेमू ट्रेन में महिलाओं से छेड़छाड़ और मारपीट की घटना के बाद दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। देर रात तक चले घटनाक्रम के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।प्राप्त जानकारी के अनुसार अहमदाबाद की 15 वर्षीय श्यामा बेन के निधन के बाद वाल्मीकि समाज का एक परिवार दाहोद से उज्जैन अस्थि विसर्जन के लिए मेमू ट्रेन से यात्रा कर रहा था। इसी दौरान रतलाम से ट्रेन में चढ़े वर्ग विशेष के कुछ युवकों पर महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप लगा। बताया जा रहा है कि खाचरौद निवासी गोरु नामक युवक द्वारा महिला से आपत्तिजनक व्यवहार किए जाने पर विवाद शुरू हुआ, जो देखते-ही-देखते कहासुनी में बदल गया।आरोप है कि उक्त युवक ने खाचरौद में अपने परिचितों को सूचना दी, जिसके बाद कई लोग खाचरौद रेलवे स्टेशन पर एकत्र हो गए। ट्रेन के खाचरौद पहुंचते ही वाल्मीकि परिवार की महिलाओं—शाहीसा बेन, सपना पति कमलेश, कल्पना पति राहुल सहित अन्य सदस्यों के साथ जमकर मारपीट की गई।घटना के बाद जैसे ही ट्रेन नागदा की ओर रवाना हुई, आरोपी युवक भागने लगे। यात्रियों ने तत्परता दिखाते हुए कुछ युवकों को पकड़ लिया, जिन्हें नागदा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी द्वारा ट्रेन से उतार लिया गया।सूचना मिलने पर जीआरपी थाना प्रभारी अमजद लाला युवकों से पूछताछ करने पहुंचे, लेकिन इसी दौरान कहासुनी और बढ़ गई। इसके बाद वाल्मीकि समाज के लोग रेलवे स्टेशन के अंदर प्लेटफॉर्म पर एकत्र हो गए, जबकि वर्ग विशेष के लोग स्टेशन के बाहर जमा हो गए। स्थिति को संभालने के लिए नागदा, बिरलाग्राम, महिदपुर और खाचरौद थानों से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया गया।रात देर तक रेलवे स्टेशन परिसर में भारी भीड़ बनी रही। लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया, जिसके बाद हालात पर काबू पाया जा सका।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और संबंधित पक्षों से पूछताछ जारी है। रेलवे स्टेशन एवं आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

पाटन जेल में भ्रष्टाचार का खेल? पूर्व बंदी के खुलासे से प्रशासन में हलचल
राजस्थान में विकसित होगा नया आधुनिक शहर, मिलेंगी सभी सुविधाएं
फाल्टा हार के बाद ममता का कड़ा संदेश: ‘नतीजे भुगतने होंगे’
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटने से कई लोग झुलसे
कानून व्यवस्था पर गरमाई सियासत: पलानीस्वामी ने तमिलनाडु सरकार पर साधा निशाना
अब आसान नहीं अच्छे ग्रेड! हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने बदले मूल्यांकन के नियम