बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई...34 ग्राम हेरोइन के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
बिलासपुर : जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना चकरभाठा और ACCU की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अंतरराज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 34 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी सप्लाई पंजाब से होने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चकरभाठा क्षेत्र के हिर्री माइंस और तिलक नगर के आसपास कुछ संदिग्ध व्यक्ति मादक पदार्थ बेचने के इरादे से घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही बिलासपुर पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी और तीनों संदिग्धों को मौके से हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित हिंदूजा (32 वर्ष, चकरभाठा), करन दीप सिंह (29 वर्ष, चकरभाठा) और आर. रजिंदर कुमार (35 वर्ष, तरनतारन, पंजाब) के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि करन दीप सिंह पंजाब से हेरोइन लाकर मोहित हिंदूजा को सप्लाई करता था। इसके बाद तीनों आरोपी मिलकर आर. रजिंदर के साथ नशेड़ियों को ऊंचे दामों पर हेरोइन बेचते थे।
बिलासपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के नेटवर्क की भी गहन जांच की जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार को पूरी तरह खत्म किया जा सके।
पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी है। पिछले तीन दिनों में सात मामलों में कार्रवाई करते हुए 1300 नशीली टैबलेट, 400 एमएल एविल इंजेक्शन और 2 किलो गांजा जब्त किया गया है। उन्होंने जनता से अपील की कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

हिमाचल के कांगड़ा में भीषण हादसा, 90 फीट गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली; कई श्रद्धालु घायल
728 किलोमीटर का सफरः नर्मदा का नीर पहुँचा देश के आखिरी गाँव सुंदरा तक, बदली ज़िंदगी की धारा
छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
पवन खेड़ा को बड़ी राहत, तेलंगाना हाईकोर्ट ने दी एक हफ्ते की अग्रिम जमानत
68 कॉलेजों में शुरू होंगे कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित सर्टिफिकेट कोर्स, नए शैक्षणिक सत्र से होगा लाभ