‘50 हजार महीना दो, वरना गोली मार देंगे’—MP में भाजपा नेता से रंगदारी की सनसनीखेज मांग
Jabalpur News :मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था के हाल क्या हैं, इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि, राज्य में जिस भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, उसी पार्टी के नेता भी असुरक्षित हैं। दरअसल, सूबे की संस्कारधानी जबलपुर में असामाजिक तत्वों द्वारा बीजेपी नेता से रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले में हैरान करने वाली बात ये भी सामने आई है कि, पीड़ित भाजपा नेता की शिकायत के बाद भी पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
सिविल लाइंस के जहांगीर अपार्टमेंट के ब्लॉक एक 114 निवासी भाजपा के पूर्व जिला मंत्री आशीष काटकर का पेंटीनाका पर जैन ट्रस्ट की दुकान में दवा प्रतिष्ठान है। उन्होंने बताया कि, शुक्रवार को अपने मेडिकल स्टोर पर बैठे थे, तभी दोपहर में लगभग साढ़े 12 बजे दोपहिया वाहन से चिंटू रजक और रोशन ठाकुर पहुंचे और उन्होंने धमकाते हुए बोले कि दुकान चलाना है तो हर महीने 50 हजार रुपए देना होंगे। वरना गोली मारकर हत्या कर देंगे। बदमाशों की धमकी से पीड़ित आशीष बुरी तरह डर गए।
बदमाशों के जाते ही भाजपा नेता आषीश काटकर मामले की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे। उन्होंने सबूत के तौर पर दुकान में लगा घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सौंपा, बावजूद इसके पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने की बात सामने आई है, जिससे पुलिस की भूमिका संदेह में है। वहीं, अब इस मामले को लेकर स्थानीय व्यापारियों में भी खासा आक्रोश है।

गोविंदा के साथ डांस करने से पहले नर्वस थीं करिश्मा, निर्देशक ने बढ़ाया हौसला
UCC बिल पेश होते ही सदन में हंगामा: विपक्ष का विरोध, आदिवासी समाज कानून से बाहर
कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में ऐश्वर्या-बेटी का क्यूट वीडियो वायरल
ट्विशा शर्मा केस पर सबकी नजर: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत पर HC में बहस
दिल्ली में IPL बेटिंग गैंग पर बड़ा एक्शन, 9 मोबाइल समेत कई उपकरण बरामद