पृथ्वीपुर में तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला
निवाड़ी। जिले के पृथ्वीपुर कस्बे में गुरुवार को एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गया। यह घटना पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरछा रोड पर हुई, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर तेज गति से आ रहा था और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते वह सीधे सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।घटना की सूचना मिलते ही पृथ्वीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त डंपर को हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटने से कई लोग झुलसे
कानून व्यवस्था पर गरमाई सियासत: पलानीस्वामी ने तमिलनाडु सरकार पर साधा निशाना
अब आसान नहीं अच्छे ग्रेड! हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने बदले मूल्यांकन के नियम
सुप्रीम कोर्ट में तीखी टिप्पणी: SG बोले- तलाक बेहतर, कोर्ट ने कहा- निष्पक्ष जांच हो
साइबेरिया में बसा ‘मिनी इंडिया’! रूस के ओकुनेवो की अनोखी कहानी
कहीं एफिल टॉवर पर जंग तो कहीं रूस का एयरबेस तबाह, जमीन पर तबाही का मंजर