कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई, तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
नागदा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर के निवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर ने कहा कि “महात्मा गांधी जी का जीवन सत्य, अहिंसा और त्याग का अनुपम उदाहरण है। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रहे हैं। गांधी जी के आदर्शों को आत्मसात कर ही एक सशक्त, समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण संभव है।”इस अवसर पर पीसीसी सदस्य राधे जायसवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष लोकेश चौहान, पार्षद आसिफ हुसैन, विशाल गुर्जर, राजकुमार राठौर, संदीप चौधरी, अय्यूब मेव, मोहम्मद रंगरेज एवं पिंटू राजोरिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए और राष्ट्रपिता के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया।कार्यक्रम में निलेश गुर्जर, राजा यादव, हर्षद शुक्ला, सुपार्श्व दलाल, किशोर सेठिया, कैलाश रघुवंशी, हेमंत मेहता, रणजीत गुर्जर, विनय सिंगोटिया, अशोक मीणा, रितेश कोलन, रमेश लाडा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

साध्वियों की मौत से गुस्से में जैन समाज: रीवा घटना के विरोध में देशव्यापी प्रदर्शन आज
कश्मीर में NIA की ताबड़तोड़ रेड: जमात-ए-इस्लामी से जुड़े संदिग्धों के घरों की तलाशी
पिता आनंद कुमार संग BSP मीटिंग में पहुंचे आकाश, लेकिन यूपी नेतृत्व से बनाए गए दूर
महंगाई की नई मार: पेट्रोल-डीजल फिर 2 रुपए महंगा, दिल्ली में ₹102 तो कोलकाता में ₹113 पहुंचा भाव
कानपुर में डबल मर्डर से सनसनी: बाइक भिड़ने के बाद पिता-पुत्र को उतारा मौत के घाट