मारुति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नागदा में पत्रकारों का सम्मान, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
नागदा।
मारुति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नागदा में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में नागदा जर्नलिस्ट क्लब के सभी पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी मुख्य अतिथियों का तिरंगा बेस्ड दुपट्टा, गुलदस्ता एवं पुष्पमाला भेंट कर सम्मान किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रेस क्लब अध्यक्ष मांगीलाल पोरवाल, वरिष्ठ पत्रकार कैलाश सलोनिया, दीपक जैन, दिनेश सोलंकी, जितेंद्र चौहान, संजय शर्मा, परवेज खान, जीवन जैन (चायवाले), राहुल शर्मा सहित अनेक गणमान्य पत्रकार उपस्थित रहे।आयोजन के दौरान विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने रंगारंग एवं सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुति पर अतिथियों ने तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम के समापन पर मारुति विद्यालय के संचालक चेतन यादव ने सभी अतिथियों, पत्रकार साथियों एवं आयोजन में सहयोग देने वालों का आभार व्यक्त किया।

आसमान से सुरक्षित लौटा क्रू मॉड्यूल, ISRO ने गगनयान मिशन में रचा इतिहास
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
हर्ष फायरिंग मामले में दूल्हा गिरफ्तार, पुलिस ने कट्टा भी किया बरामद
बंगाल चुनाव 2026: बीजेपी का घोषणापत्र जारी, 7वें वेतन आयोग लागू कर 3 हजार रुपये तक मासिक लाभ का वादा
रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्कर गिरफ्तार, बुजुर्ग महिला-पुरुष दबोचे गए