ग्राम मेहरजा में 5 दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर का आयोजन
खरगोन | मध्य प्रदेश
निमाड़ एजुकेशन सोसाइटी द्वारा ग्राम मेहरजा में 5 दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग (हाथ, पैर एवं कैलीपर) शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं अथवा अन्य कारणों से अपने हाथ-पैर खो चुके दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना है।शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों ने सहभागिता की और अपने कृत्रिम अंगों के लिए माप करवाया। सोसाइटी के भगीरथ कुमरावत ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद है, जो दिव्यांगजनों के कृत्रिम अंगों का माप लेकर मौके पर ही उनके निर्माण का कार्य कर रही है। शिविर के दौरान पात्र दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को सामान्य जीवन जीने में सक्षम बनाना है। कृत्रिम अंग मिलने से वे किसी अन्य पर निर्भर नहीं रहेंगे और स्वयं आवागमन कर सकेंगे, जिससे उनका आत्मविश्वास और जीवन स्तर बेहतर होगा।

आसमान से सुरक्षित लौटा क्रू मॉड्यूल, ISRO ने गगनयान मिशन में रचा इतिहास
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
हर्ष फायरिंग मामले में दूल्हा गिरफ्तार, पुलिस ने कट्टा भी किया बरामद
बंगाल चुनाव 2026: बीजेपी का घोषणापत्र जारी, 7वें वेतन आयोग लागू कर 3 हजार रुपये तक मासिक लाभ का वादा
रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्कर गिरफ्तार, बुजुर्ग महिला-पुरुष दबोचे गए