देवरी गांधी मंदिर पर युवक कांग्रेस ने फहराया तिरंगा
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी नगर स्थित गांधी मंदिर पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष शुभम शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। यह कार्य स्वच्छता मिशन के तहत मंदिर परिसर की सफाई के बाद किया गया।जानकारी के अनुसार, पहले हर वर्ष 15 अगस्त और 26 जनवरी को पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि संदीप जैन द्वारा गांधी मंदिर पर तिरंगा फहराया जाता था। मगर नगरपालिका चुनाव में हार के बाद, इस बार उन्होंने गणतंत्र दिवस पर झंडा नहीं फहराया। इस पर सूचना मिलते ही शुभम शर्मा ने युवा कांग्रेस की टीम के साथ जाकर तिरंगा फहराया और मीडिया में कहा कि अब गांधी मंदिर पर हर साल 15 अगस्त और 26 जनवरी को युवक कांग्रेस द्वारा तिरंगा फहराया जाएगा।

आसमान से सुरक्षित लौटा क्रू मॉड्यूल, ISRO ने गगनयान मिशन में रचा इतिहास
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
हर्ष फायरिंग मामले में दूल्हा गिरफ्तार, पुलिस ने कट्टा भी किया बरामद
बंगाल चुनाव 2026: बीजेपी का घोषणापत्र जारी, 7वें वेतन आयोग लागू कर 3 हजार रुपये तक मासिक लाभ का वादा
रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्कर गिरफ्तार, बुजुर्ग महिला-पुरुष दबोचे गए