कसरावद में नर्मदा जयंती पर विधि विधान से पूजा-अर्चना, पूर्व मंत्री सचिन यादव ने दी शुभकामनाएं
कसरावद, खरगोन (मध्य प्रदेश)।
नर्मदा जयंती के अवसर पर कसरावद तहसील के ग्राम बामखल और रायपुरा में मां नर्मदा की मुख्य नहर पर विधि विधान से पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री एवं कसरावद विधायक सचिन सुभाषचंद यादव उपस्थित रहे और उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।श्री यादव ने इस अवसर पर अपने पिताजी, पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुभाष यादव को भी स्मरण किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने मां नर्मदा के जल को हर गांव और हर खेत तक पहुंचाकर हरित क्रांति के माध्यम से ग्रामीण अंचल को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया।विधायक ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में ग्रामीणों द्वारा मां नर्मदा की पूजा-अर्चना की गई और स्वर्गीय श्री सुभाष यादव के चित्र पर श्रद्धा पूर्वक पूजन कर उन्हें स्मरण किया गया।इसी दौरान ग्राम दुर्गापुर में ग्रामीणों ने जल संसाधन विभाग की सहायक यंत्री नीलम मैडम का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज