श्रीराम फाइनेंस का रीजनल कनेक्ट 2026 कार्यक्रम मथुरा में सफलतापूर्वक संपन्न
मथुरा।
मथुरा में रविवार को महोली रोड स्थित श्रीराम फाइनेंस द्वारा उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड एडिशन के तहत “रीजनल कनेक्ट 2026” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भव्य आयोजन श्रीराम फाइनेंस की मथुरा ब्रांच में प्रातः 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक चला।इस कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में नेटवर्क, साझेदारी और व्हीकल फाइनेंस विस्तार को और मजबूत करना था। कार्यक्रम के दौरान मथुरा ब्रांच में मेगा भर्ती अभियान चलाया गया, जिसमें संभावित कर्मचारियों को श्रीराम फाइनेंस से जुड़ने का अवसर मिला।कार्यक्रम में कस्टमर मीट का आयोजन भी किया गया, जिसमें ग्राहकों से सीधे संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और सुझावों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही OEM और डीलर मीट के माध्यम से व्यावसायिक भागीदारों के साथ सहयोग और भविष्य की योजनाओं पर मंथन किया गया।उक्त कार्यक्रम में श्रीराम फाइनेंस की टीम के सदस्य शामिल थे: रीजनल सेल्स हेड श्री जावेद, रीजनल कलेक्शन हेड श्री मुकेश, रीजनल टीम लीडर श्री जितेंद्र कुमार, जोनल टीम मेंबर सोनाक्षी मैडम, ब्रांच मैनेजर श्री गोपाल, कलेक्शन हेड श्री दीपक शर्मा, ब्रांच टीम लीडर श्री विष्णु राघव और समस्त ब्रांच टीम।आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम व्यवसाय को लोगों के और करीब लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज