नर्मदा जयंती पर आस्था का सैलाब, नावडाटोडी घाट पर श्रद्धालुओं ने लगाई पावन डुबकी
कसरावद तहसील के ग्राम नावडाटोडी स्थित माँ नर्मदा के पावन तट पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नर्मदा जयंती का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। जीवनदायिनी माँ नर्मदा के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर कड़कड़ाती ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु तड़के से ही घाट पर पहुँचे और आस्था की डुबकी लगाई।सुबह से ही स्नान, पूजन और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का निरंतर आगमन बना रहा, जिससे पूरा घाट क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।नर्मदा जयंती के शुभ अवसर पर नर्मदा मित्र मंडल के तत्वावधान में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भोजन-प्रसादी ग्रहण की। दिनभर धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियाँ चलती रहीं।शाम के समय होशंगाबाद से पधारे विशेष पंडितों द्वारा माँ नर्मदा की भव्य संगीतमय महाआरती एवं आकर्षक आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज