मां नर्मदा जयंती पर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल
खरगोन। जिले के महेश्वर में आज मां नर्मदा जयंती के पावन पर्व को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर किला घाट पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं का आगमन सुबह से ही शुरू हो गया।श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाई और अपनी मनोकामनाओं की प्राप्ति की प्रार्थना की। पर्व को और भी विशेष बनाने के लिए कई समितियों द्वारा आज 101 लीटर दूध से मां नर्मदा का अभिषेक किया जाएगा। साथ ही, हजारों मीटर लंबी चुनरी भी मां नर्मदा को अर्पित की जाएगी, जिसे श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा और भक्ति भाव से प्रस्तुत किया।पर्व के दौरान प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। घाट और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस और सुरक्षाकर्मी तैनात रहे, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।इस अवसर पर आए श्रद्धालु और स्थानीय लोग पर्व की धार्मिक भव्यता और सांस्कृतिक महत्ता का आनंद ले रहे हैं।

राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज