संत श्री नरसिंह दास सिद्ध आश्रम कुटी का माघ मेला – प्रयागराज
त्रिवेणी संगम, प्रयागराज में पुल नं. 7, सेक्टर 6 पर संत श्री नरसिंह दास सिद्ध आश्रम कुटी का माघ मेला लगातार 2024 से आयोजित हो रहा है। यह आयोजन आश्रम समिति अध्यक्ष आचार्य रामसुशील मिश्र के अथक प्रयासों से हर वर्ष भक्तों और संतजन के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।
शिविर में नित्य माँ बगलामुखी यज्ञ और अन्नक्षेत्र भंडारा का आयोजन होता है। प्रतिदिन संत अतिथियों का स्वागत किया जाता है और उन्हें रुकने व दिव्य प्रसाद भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
इस वर्ष माघ मेला 19 जनवरी से 27 जनवरी तक चल रहा है और पूर्णिमा 1 फरवरी को संपन्न होगा। इसके साथ ही 2 फरवरी, सोमवार को आश्रम में विशाल हिंदू संत सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
सम्मेलन की विशेषताएँ:
-
सामूहिक सुंदरकांड संगीतमय पाठ में 151 लोगों का सहभाग
-
भंडारा एवं प्रसाद की दिव्य व्यवस्था
-
मुख्य अतिथि: श्री ओमकार बापू जी महाराज (गुजरात प्रदेश)
-
मुख्य वक्ता: श्री हरिनारायण भाई साहब, विभाग प्रचारक
-
विशिष्ट अतिथि: आश्रम प्रबंधक आचार्य रामसुशील मिश्र
-
सारस्वत अतिथि: जगतगुरू स्वामी विष्णु देवप्रपणाचार्य जी महाराज
यह अवसर एक अद्भुत महाकुंभ संगम है, जहाँ बड़ी संख्या में सिद्ध संत और श्रद्धालु उपस्थित होते हैं। हम सभी से प्रार्थना है कि वे समय निकालकर इस संत सम्मेलन और आश्रम विकास के पावन कार्य में सहभागिता करें।

राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज