पिकअप वाहन सड़क हादसे का शिकार, 16 लोग घायल
खरगोन। आदिवासी समाज की परंपरागत देजा रस्म निभाने जा रहे रिश्तेदारों से भरा एक पिकअप वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में करीब 16 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल खरगोन में भर्ती कराया गया है। हादसा भगवानपुरा थाना क्षेत्र के खापरजामली के पास हुआ। वाहन में करीब 30 लोग सवार थे। गनीमत रही कि सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, हालांकि एक घायल को गंभीर चोटें आई हैं।जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद घायलों को निजी वाहनों और 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।उपचाररत घायलों ने बताया कि वे सभी गोपालपुरा टेमरनी के निवासी हैं और आपस में रिश्तेदार हैं। शनिवार को गांव के भय्यू पिता रेलसिंग के विवाह के बाद देजा रस्म निभाने के लिए पिकअप वाहन से सिरवेल स्थित ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में खापरजामली के पास पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यहां हर साल साक्षात् मनुष्य रूप में दर्शन देते हैं महादेव, रौद्र और शांत ऊर्जा दोनों की होती है पूजा
हर अपराधी के भीतर छिपा होता है इंसान: श्री श्री रविशंकर ने बताया करुणा से बदलता है नजरिया
सामुद्रिक शास्त्र: नाखूनों का रंग बताता है आपकी तरक्की का संकेत, जानें लाल, गुलाबी, पीले या सफेद का अर्थ
बुध ग्रह की नीच राशि में शनि के साथ युति, मकर समेत 6 राशियों को खर्च, करियर और परिवार में सावधानी की सलाह
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा