विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 2026: मथुरा में 1.67 लाख मतदाताओं को नोटिस, सुनवाई प्रक्रिया जारी
मथुरा
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 2026 के तहत जनपद मथुरा में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के अंतर्गत जिले में कुल 151 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।उन्होंने बताया कि जनपद में ऐसे करीब 1 लाख 67 हजार मतदाता चिन्हित किए गए हैं, जिनकी मैपिंग, मिलान या लिंकिंग नहीं हो सकी थी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इन सभी मतदाताओं को नोटिस जारी कर सुनवाई का अवसर दिया जा रहा है। नोटिस में सुनवाई की तिथि, समय और स्थान स्पष्ट रूप से दर्ज है।जिलाधिकारी ने बताया कि बीएलओ से नोटिस प्राप्त होने के बाद मतदाताओं को अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थान पर उपस्थित होना अनिवार्य है, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में बना रह सके। जिन मतदाताओं को अब तक नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है, वे अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर नोटिस प्राप्त कर सकते हैं।

TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
12,500 में खरीदे 30 हजार के नकली नोट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
बिहार में 15 को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण संभव, पीएम के शामिल होने की भी संभावना