भीलवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सामाजिक कुप्रथाओं के खिलाफ पंच-पटेलों पर शिकंजा
भीलवाड़ा जिले में पुलिस ने सामाजिक कुप्रथाओं के खिलाफ बड़ी और अनोखी कार्रवाई की है। बनेड़ा और शंभूगढ़ थाना पुलिस ने समाज में चल रही झगड़ा-नाता, बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं और उनसे जुड़े विवादों को लेकर सख्त कदम उठाया है।पुलिस को लंबे समय से कई समाजों में सामाजिक कुप्रथाओं के नाम पर झगड़ा-विवाद और दबाव बनाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन मामलों में समाज के पंच-पटेलों की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंच-पटेलों को पाबंद किया।पुलिस की इस कार्रवाई में समाज के जिम्मेदार माने जाने वाले पंच-पटेलों से लिखित माफी भी मंगवाई गई, साथ ही भविष्य में ऐसी किसी भी कुप्रथा को बढ़ावा न देने की सख्त हिदायत दी गई।पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि बाल विवाह, झगड़ा-नाता और सामाजिक दबाव जैसी कुप्रथाएं कानूनन अपराध हैं, और इनके नाम पर किसी भी प्रकार की पंचायत या जबरदस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।भीलवाड़ा पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है, बल्कि समाज में फैली गलत परंपराओं के खिलाफ एक सख्त संदेश भी है।

पोर्टल खोलिए और खुद भरिए अपनी जानकारी; राजस्थान में डिजिटल जनगणना का शंखनाद।
90 डॉलर के नीचे आया क्रूड: अंतरराष्ट्रीय नरमी के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने नहीं बदले रेट।
World Heritage Day 2026: विरासत के संरक्षण का संकल्प, आइए देखें दुनिया के ये 7 अजूबे।
मुंबई का नया लैंडमार्क: धारावी के बाद देश के सबसे बड़े रिडेवलपमेंट को लीड करेंगे अदाणी।
केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात: महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि, 1 जनवरी से लागू