भीलवाड़ा व्यापारी से डकैती मामले में बड़ा खुलासा, पांच बदमाश गिरफ्तार
भीलवाड़ा शहर में 12 जनवरी की देर रात गुटखा व्यापारी से हुई डकैती के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घटना को अंजाम देने वाले पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहित सिंह सहित चार अन्य बदमाशों को हिरासत में लेकर घटना की मौका तस्दीक कराई।पुलिस ने शहर के बड़ला चौराहे से घटनास्थल तक आरोपियों की परेड भी निकाली, ताकि वारदात के तरीके को समझा जा सके। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि बदमाशों ने व्यापारी से करीब चार लाख रुपये की नकदी और उसकी स्कूटी लूट ली थी।घटना 12 जनवरी की रात को उस समय हुई थी, जब गुटखा व्यापारी अपने काम से लौट रहा था। बदमाशों ने रास्ते में घेरकर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की और लगातार दबिश के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।कोतवाली थाना पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस गिरोह ने पहले भी किसी वारदात को अंजाम दिया है या नहीं। पुलिस जल्द ही लूटी गई स्कूटी और नकदी की बरामदगी को लेकर भी खुलासा कर सकती है।

पोर्टल खोलिए और खुद भरिए अपनी जानकारी; राजस्थान में डिजिटल जनगणना का शंखनाद।
90 डॉलर के नीचे आया क्रूड: अंतरराष्ट्रीय नरमी के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने नहीं बदले रेट।
World Heritage Day 2026: विरासत के संरक्षण का संकल्प, आइए देखें दुनिया के ये 7 अजूबे।
मुंबई का नया लैंडमार्क: धारावी के बाद देश के सबसे बड़े रिडेवलपमेंट को लीड करेंगे अदाणी।
केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात: महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि, 1 जनवरी से लागू