गोवर्धन में दुकान में सिलेंडर फटने से भीषण आग, मच गई अफरा-तफरी
मथुरा के गोवर्धन थाने के सामने एक दुकान में सोमवार को घरेलू गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। धमाके और आग की लपटें देखकर आसपास के लोग डर गए और भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सिलेंडर का इस्तेमाल व्यावसायिक काम के लिए किया जा रहा था। आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखा सारा सामान जल गया। सूचना मिलने पर गोवर्धन पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को सुरक्षित दूरी पर ले गई, साथ ही फायर ब्रिगेड ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन दुकान मालिक को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ। प्राथमिक जांच में पाया गया कि घरेलू सिलेंडर का गलत इस्तेमाल हादसे की वजह बना। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घरेलू सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग न करें। पुलिस मामले की जांच और नुकसान का आंकलन कर रही है।

ममता के गढ़ में CM यादव का 'डोर टू डोर' कैंपेन, सत्ता परिवर्तन का किया दावा
INS ध्रुव की समंदर में एंट्री: पाकिस्तान की हर मिसाइल टेस्टिंग पर होगी भारत की पैनी नजर
सूरत मेट्रो का काउंटडाउन: ड्रीम सिटी से अल्थान के बीच पटरियों पर दौड़ी ट्रेन, ट्रायल रन शुरू।
आधी रात को जारी हुई 17 IAS अफसरों की सूची; 5 DDC को मिला प्रमोशन, अब संभालेंगे जिलों की बागडोर।
नक्सलवाद के 'अंतिम कमांडर' पर सुरक्षाबलों का अंतिम प्रहार, रसद और हथियार की सप्लाई ठप।
IMD का अलर्ट: झारखंड में हीटवेव की दस्तक, रांची समेत इन इलाकों में चलेगी भीषण लू।