104 किलो अफीम डोडा चूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार, कामखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
झालावाड़ | कामखेड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम डोडा चूरा की भारी खेप जब्त की है। यह कार्रवाई जिले में मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।थानाधिकारी मुकेश गौरा ने बताया कि 19 जनवरी 2025 की रात ग्राम खजूरी जागीर से मुखबिर की सूचना पर कामखेड़ा पुलिस टीम ने दबिश दी। इस दौरान पाचूलाल पुत्र भागचंद, जाति मीणा, निवासी खजूरी जागीर, थाना कामखेड़ा के कब्जे से तीन काले कट्टों और दो सफेद कट्टों में भरा अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चूरा बरामद किया गया। जब्त किए गए मादक पदार्थ का कुल वजन 104.930 किलोग्राम पाया गया।पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण का अनुसंधान जारी है।इस कार्रवाई में थानाधिकारी मुकेश गौरा के साथ गिरिराज प्रसाद (उप निरीक्षक), मुकेश कांस्टेबल, पवन कुमार कांस्टेबल और देशराज कांस्टेबल शामिल रहे।

दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर
देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त