पड़री नहर मोड़ पर बाइक हादसा, फरार बदमाश की मौत
जबलपुर। पनागर थानांतर्गत पड़री नहर मोड़ पर एक हादसे में माड़ोताल का फरार बदमाश नितिन ठाकुर पानी में डूबकर अपनी जान गंवा गया, जबकि उसका साथी विपिन काछी घायल हुआ।जानकारी के अनुसार, नितिन ठाकुर और विपिन काछी बाइक से चरखी गांव जा रहे थे। पड़री नहर मोड़ पर जैसे ही बाइक पहुंची, वह अनियंत्रित हो गई और दोनों नहर में गिर गए। विपिन काछी किसी तरह पानी से बाहर निकलने में सफल रहा, लेकिन नितिन ठाकुर पानी में डूब गया।ग्रामीणों की मदद से नितिन का शव और बाइक नहर से बाहर निकाले गए और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पनागर पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मर्ग जांच में शव को शामिल किया गया है।

हॉर्मुज पर फिर संकट: ईरान ने लगाया सैन्य कंट्रोल
‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर सियासी घमासान तेज
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: ग्वालियर लोकायुक्त ने रंगे हाथ दबोचा घूसखोर क्लर्क, 60 हजार में तय हुआ था सौदा।
भोपाल में 50 हजार शिक्षकों की हुंकार: "25 साल की सेवा के बाद अब परीक्षा की कैसी शर्त?"
तालाब में नहाने गई चार सहेलियां डूबीं, दो को ग्रामीणों ने बचाया, दो की दर्दनाक मौत
प्रशासनिक लापरवाही की इंतहा: सरकारी कागजों में मार दिए गए 17 जिंदा वोटर, कलेक्टर सख्त