उज्जैन में जुए के बड़े अड्डे पर छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार
उज्जैन।
उज्जैन में पुलिस ने जुए के एक बड़े अड्डे पर कार्रवाई करते हुए 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। यह संयुक्त कार्रवाई नागझिरी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच द्वारा की गई।जानकारी के अनुसार देवास रोड स्थित एक मकान की पहली मंजिल पर लंबे समय से जुए का फड़ संचालित किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारकर 15 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।छापे के दौरान पुलिस ने मौके से 70 हजार रुपये से अधिक नकद राशि, ताश के पत्ते और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा