महाकाल की शरण में टीम इंडिया के ‘गंभीर’ गुरु: न्यूजीलैंड से भिड़ंत से पहले भस्म आरती में मांगा जीत का आशीर्वाद
उज्जैन।
न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में होने वाले वनडे मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और बैटिंग कोच शीतांशु कोटक ने उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। दोनों ने शुक्रवार तड़के विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती में शामिल होकर टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना की।करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर शिव भक्ति में लीन रहे गंभीर और शीतांशु कोटक ने आरती के बाद नंदी महाराज पर जल अर्पित किया और मंदिर की देहरी पर मत्था टेका। अपने आक्रामक अंदाज के लिए मशहूर गंभीर इस दौरान शांत और सौम्य नजर आए।दर्शन के बाद गौतम गंभीर ने कहा कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद उनके लिए सौभाग्य की बात है और जब भी बाबा बुलाते हैं, वे जरूर आते हैं। मंदिर समिति ने परंपरानुसार दोनों कोचों का स्वागत किया।

बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा