टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
उज्जैन।
इंदौर में होने वाले वनडे क्रिकेट मैच के लिए पूरी भारतीय टीम मध्य प्रदेश पहुंची है। इसी दौरान टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकालेश्वर के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।दर्शन के बाद गौतम गंभीर ने कहा कि “बाबा ने मुझे बुलाया है, इसलिए मैं आया हूं। जब भी बाबा मुझे बुलाएंगे, मैं फिर आऊंगा।” उन्होंने महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं की भी सराहना करते हुए कहा कि मंदिर में दर्शन व्यवस्था काफी अच्छी और सुव्यवस्थित है।गौतम गंभीर के महाकाल दर्शन की खबर से मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। सुरक्षा के बीच उन्होंने शांतिपूर्वक दर्शन किए और देश की टीम के लिए भी आशीर्वाद मांगा।

बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा