देवरी नगर पालिका चुनाव में स्टार प्रचार, आज अंकिता लोखंडे–विक्की जैन का रोड शो
सागर एमपी— सागर जिले की देवरी नगर पालिका अध्यक्ष की सीट पर चार वर्ष बाद फिर से चुनाव होने जा रहा है। भरी कुर्सी और खाली कुर्सी के इस चुनाव को लेकर देवरी नगर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। 19 जनवरी को देवरी नगर की जनता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगी।इसी कड़ी में आज बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और बिग बॉस फेम अंकिता लोखंडे तथा उनके पति अभिनेता विक्की जैन देवरी पहुंच रहे हैं। देवरी के कोयला परिवार की बहू अंकिता लोखंडे, नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रीमती नेहा अलकेश जैन के समर्थन में रोड शो करेंगी।
नेहा जैन के समर्थन में रोड शो
अभिनेत्री अंकिता लोखंडे एवं उनके पति विक्की जैन शुक्रवार को दोपहर 12 बजे देवरी नगर में रोड शो निकालेंगे। यह रोड शो सैदपुर चौराहे से सिविल लाइन चौराहे तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान दोनों कलाकार नेहा अलकेश जैन के लिए जनता से वोट की अपील करेंगे।स्टार प्रचारकों के आगमन से देवरी नगर में चुनावी माहौल और अधिक गर्म हो गया है। समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है, वहीं प्रशासन भी सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सतर्क नजर आ रहा है।

बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला