बसपा ने जबलपुर में धूमधाम से मनाया बहन मायावती का 70वां जन्मदिन
बहुजन समाज पार्टी ने गुरुवार को जबलपुर में पार्टी सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती का 70वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर शहर के सिविक सेंटर में एक भव्य सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में माननीय कमलेश बौद्ध जी (स्टेट कोऑर्डिनेटर, बसपा) शामिल हुए। सभा के दौरान बहन मायावती के संघर्ष, सामाजिक न्याय और बहुजन हितों से जुड़े विचारों को विस्तार से रखा गया। वक्ताओं ने कहा कि बहन मायावती ने दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और वंचित वर्गों के हक़ के लिए हमेशा मजबूती से आवाज़ उठाई है।सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने आगामी चुनावों को लेकर संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने और बहन मायावती के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।इस मौके पर जिला अध्यक्ष एडवोकेट लखन ने बताया कि बहन मायावती का जन्मदिन पूरे उत्साह और एकजुटता के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज की सभा में प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे और सभी ने मिलकर आने वाले चुनावों की रणनीति पर चर्चा की।सभा के बाद कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे बहुजन समाज पार्टी की नीतियों और बहन मायावती के संदेश को घर-घर तक पहुंचाएंगे और संगठन को और सशक्त बनाएंगे।

बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला