मथुरा।
देवसेरस क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन और मकर संक्रांति के पावन अवसर पर समाजसेवी व बसपा नेता चौहल सिंह कौशिक के नेतृत्व में जनसेवा अभियान चलाया गया। इस दौरान गरीब और असहाय महिलाओं के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कड़ाके की ठंड के बीच जब जरूरतमंद महिलाओं को कंबल मिले, तो उनके चेहरों पर राहत और खुशी साफ नजर आई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं की मौजूदगी रही और आयोजन स्थल पर अपनापन व सहयोग का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर चौहल सिंह कौशिक ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी हमेशा से गरीब, दलित, शोषित और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती के विचारों और नीतियों से प्रेरणा लेकर वे निरंतर समाजसेवा के कार्य कर रहे हैं।उन्होंने यह भी कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना ही सच्ची राजनीति है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना उनका लक्ष्य है।चौहल सिंह कौशिक ने भरोसा दिलाया कि ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आगे भी लगातार जारी रहेंगे। साथ ही उन्होंने युवाओं से समाजसेवा से जुड़ने की अपील की।कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीण, बसपा कार्यकर्ता और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कंबल पाकर महिलाओं ने चौहल सिंह कौशिक और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक न्याय, भाईचारे और मानवता की सेवा का संदेश देता नजर आया।