स्वर्गीय कैलाश सारंग की प्रतिमा के अपमान के विरोध में सकल समाज का धरना प्रदर्शन
भोपाल | रोशनपुरा चौराहा
संवाददाता: विनय सक्सेना (सलिल संदेश), शमशाबाद भोपालअखिल भारतीय कायस्थ महासभा के संस्थापक, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय कैलाश सारंग की प्रतिमा पर चढ़ाए गए वस्त्र जलाए जाने की घटना के विरोध में सकल समाज भोपाल एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा रोशनपुरा चौराहे पर धरना-प्रदर्शन कर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।प्रदर्शनकारियों ने इस शर्मनाक कृत्य की तीव्र निंदा करते हुए मांग की कि दोषियों को शीघ्र चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।धरना स्थल पर भारी आक्रोश देखने को मिला। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय कैलाश सारंग न केवल कायस्थ समाज के संस्थापक सदस्य थे, बल्कि उन्होंने सभी समाजों को संगठित कर देशभर में हिंदुओं में राष्ट्रीय चेतना जागृत करने का कार्य किया। उनका किसी भी रूप में अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा।इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री अजय श्रीवास्तव नीलू, प्रदेश अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, एडवोकेट संजीव श्रीवास्तव, माहेश्वरी समाज से गिरधर राठी, हरीश ज्ञानचंदानी, पंजाबी समाज अध्यक्ष तेजपाल सिंह कुलपाली, यादव समाज भोपाल के संरक्षक एवं भोपाल जिला अध्यक्ष महेंद्र श्रीवास्तव सहित विभिन्न समाजों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे और घटना के प्रति घोर निंदा व्यक्त की।

पीएम मोदी ने बिहार के उपमुख्यमंत्रियों को दी बधाई, विकास को नई दिशा मिलने का जताया भरोसा