नगर निगम अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी-कर्मचारी संघ (अजाक्स) के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन महापौर जगत बहादुर सिंह अनू एवं नगर निगम अध्यक्ष रिंकू बिस द्वारा किया गया। इस अवसर पर निगम अजाक्स संघ अध्यक्ष अमित मेहरा सहित अजाक्स संघ के पदाधिकारी और चालक संघ के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।वार्षिक कैलेंडर में शासकीय अवकाश एवं ऐच्छिक अवकाश की विस्तृत जानकारी के साथ-साथ वर्ष भर में कर्मचारियों के हितों से संबंधित प्रस्तावित कार्यों एवं कार्यक्रमों का भी प्रकाशन किया गया है। नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा पहली बार इस प्रकार के उपयोगी और जानकारीपूर्ण कैलेंडर का विमोचन किया गया है।इस अवसर पर निगम अजाक्स संघ अध्यक्ष अमित मेहरा ने बताया कि यह कैलेंडर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ नगर निगम के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो सभी के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने माननीय महापौर, निगम अध्यक्ष एवं समस्त अधिकारी-कर्मचारी भाइयों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ भी दीं।