टीकमगढ़: अब्दा बम्होरी गांव में युवक का सड़क किनारे मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
टीकमगढ़। जिले के अब्दा बम्होरी गांव के पास सोमवार की सुबह एक अज्ञात युवक का सड़क किनारे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर जतारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव के पास देशी कट्टा व बीयर की बोतल बरामद की गई, जिससे घटना की प्रकृति संदिग्ध हो गई है।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 20 वर्षीय जितेंद्र कुशवाहा (अब्दा बम्होरी निवासी) के रूप में हुई है। परिजनों ने प्रारंभिक तौर पर हत्या की आशंका जताई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कारण सामने नहीं आ सका है।घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम एवं फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ को बुलाकर शव के पास मिले देशी कट्टा और बीयर की बोतल का परीक्षण कराया है। इसके परिणाम और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही निश्चित रूप से पता चल सकेगा कि युवक की मौत हत्या थी या आत्महत्या।

जिंदगी बदलने से पहले रुकिए! आचार्य चाणक्य की सीख के अनुसार ये 5 गलतियां हो सकती हैं खतरनाक
यहां भगवान को चढ़ती है चॉकलेट-टॉफी, मान्यता—दूर होती हैं रोग और परेशानियां
वैशाख अमावस्या पर करें ये अचूक उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
क्या आप भी लेते हैं ये 3 नाम? आचार्य पुंडरीक ने बताया क्यों है मनाही