भोपाल। एल.एन.सी.टी. यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फार्मेसी द्वारा बी.फार्मा प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के लिए एक विशेष विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छात्रों में फार्मेसी ज्ञान और करियर संभावनाओं को समझने हेतु प्रेरणादायक रहा।कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. ए. के. सिंघई, निदेशक, स्कूल ऑफ फार्मेसी एवं डीन एकेडमिक्स द्वारा स्वागत भाषण और पौधारोपण समारोह के साथ की गई। इसके पश्चात मुख्य वक्ता डॉ. शैलेश जैन, प्रोफेसर, स्कूल ऑफ फार्मेसी, एल.एन.सी.टी. यूनिवर्सिटी ने छात्रों को संबोधित किया।डॉ. शैलेश जैन ने अपने व्याख्यान में फार्मेसी क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों, पेशेवर विकास तथा अपने अनुभवों को साझा किया, जिससे उपस्थित छात्रों को विषय की व्यापक समझ और प्रेरणा प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि फार्मेसी पेशा स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में महत्वपूर्ण योगदान देता है और इसके अंतर्गत कई करियर विकल्प मौजूद हैं, जैसे औद्योगिक फार्मासिस्ट, अस्पताल तथा सामुदायिक फार्मासिस्ट, गुणवत्ता नियंत्रण, अनुसंधान और शैक्षणिक क्षेत्र आदि।इस व्याख्यान में संकाय सदस्यों सहित प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की और फार्मेसी क्षेत्र की विस्तृत संभावनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।कार्यक्रम का आयोजन इस शिक्षा सत्र में छात्रों के व्यावसायिक कौशल और जागरूकता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा गया।