नागदा जं. (निप्र) शासकीय महाविद्यालय, नागदा में राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर प्राचार्य डॉ. पीबी रेड्डी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना और क्रीड़ा विभाग द्वारा विविध प्रेरक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों और स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी दिखाई।महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः क्रीड़ा अधिकारी डॉ. के. पी. नरूका के नेतृत्व में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ और छात्रों द्वारा सूर्य नमस्कार की 12 मुद्राएं और विभिन्न योगासनों के अभ्यास से हुई।इसके बाद “रन फॉर स्वदेशी” जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों और स्टाफ ने भाग लिया और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग एवं समर्थन के लिए दौड़ लगाई। यह दौड़ नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महाविद्यालय परिसर में समाप्त हुई।महत्वपूर्ण आयोजन में महाविद्यालय रेड रिबन क्लब द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व और विचारों पर निबंध, भाषण और वाद‑विवाद प्रतियोगिताओं का भी सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।प्रधान व्याख्यान सत्र की अध्यक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीबी रेड्डी ने की। कार्यक्रम के अतिथि वक्ताओं में डॉ. वासुदेव जटावन और डॉ. सुनील प्रसाद शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती तथा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिससे आयोजन की गरिमा और अध्यात्मिकता दोनों बढ़ी।मुख्य वक्ता डॉ. ओ. पी. परमार ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारों और युवा‑संस्कृति से जुड़ी प्रेरणादायक व्याख्या प्रस्तुत की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. पीबी रेड्डी ने विद्यार्थियों से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करने और लक्ष्य निर्धारण के प्रति निरंतर परिश्रम करने का आग्रह किया।कार्यक्रम का समन्वय भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी सचिन तिवारी ने किया, जबकि आभार चयन डॉ. के. पी. नरूका द्वारा व्यक्त किया गया।इस अवसर पर डॉ. के. सी. मिश्रा, प्रांजल रंजन अवस्थी, डॉ. शिवशंकर पटेल, डॉ. आशाराम चौहान, लक्ष्मी कदम, कविता कौर चौहान, निधि वाजपेयी, पुष्पा बरानिया, महेश पड़िहार, डॉ. सविता मरमट, अंजू ठाकुर सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र‑छात्राएं उपस्थित रहे।