मथुरा में चेक बाउंस से जुड़ा जमीन सौदा, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई गुहार
मथुरा। मथुरा जनपद के थाना रिफाइनरी क्षेत्र से जमीन सौदे में कथित धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि जमीन खरीदने वाले व्यक्ति ने फर्जी और बंद खाते के चेक देकर बैनामा करा लिया और बाद में रुपये मांगने पर पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार ने अब प्रशासन और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। यह मामला महेंद्र नगर, रांची बांगर निवासी अलाउद्दीन खान पुत्र गोवर्धन से जुड़ा हुआ है। पीड़ित अलाउद्दीन खान के अनुसार, उनके पैतृक गांव आशागढ़ी मौजा मांट राजा बांगर में स्थित 725 वर्ग गज भूमि (खाता संख्या 307, खसरा संख्या 1745) उनके, उनके पुत्र आमिर खान और नाती लकी खान के नाम दर्ज थी।अलाउद्दीन खान का कहना है कि वे गंभीर हृदय रोग से पीड़ित हैं और इलाज के लिए धन की आवश्यकता थी। इसी मजबूरी में उन्होंने 17 फरवरी 2023 को गांव के ही व्यक्ति सुनहरी लाल पुत्र बाबूलाल को उक्त जमीन का बैनामा किया। आरोप है कि जमीन सौदे के समय सुनहरी लाल ने नगद राशि न होने की बात कही और एक मध्यस्थ भूरा सिंह फौजी के माध्यम से कुल 20 लाख 50 हजार रुपये के तीन चेक दिए।पीड़ित के अनुसार, ये चेक 17 मार्च, 17 अप्रैल और 20 अप्रैल 2023 की तिथियों के बताए गए थे। जब तय तिथियों पर चेक बैंक में लगाए गए तो खाते में धनराशि न होने के कारण चेक बाउंस हो गए, जबकि एक खाता बंद पाया गया।पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और कहा कि “तुम्हें भी ठिकाने लगा देंगे।” पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।न्याय न मिलने पर पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और 12 जनवरी को क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी को भी लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा। इसके बावजूद अब तक उन्हें कोई राहत नहीं मिली है।गंभीर बीमारी से जूझ रहे अलाउद्दीन खान ने मीडिया के माध्यम से शासन-प्रशासन से अपील की है कि या तो उन्हें उनकी जमीन वापस दिलाई जाए या फिर दिए गए चेक की पूरी धनराशि ब्याज सहित दिलाई जाए, ताकि उनका इलाज संभव हो सके

जिंदगी बदलने से पहले रुकिए! आचार्य चाणक्य की सीख के अनुसार ये 5 गलतियां हो सकती हैं खतरनाक
यहां भगवान को चढ़ती है चॉकलेट-टॉफी, मान्यता—दूर होती हैं रोग और परेशानियां
वैशाख अमावस्या पर करें ये अचूक उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
क्या आप भी लेते हैं ये 3 नाम? आचार्य पुंडरीक ने बताया क्यों है मनाही
डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय