बद्रीनाथ मंदिर के महंत की अनोखी पहल, पत्रकारों और गौ रक्षकों को समर्पित होगा चढ़ावा
मथुरा। ब्रजभूमि मथुरा के भूतेश्वर क्षेत्र स्थित अति प्राचीन एवं प्रसिद्ध बद्रीनाथ मंदिर के महंत ने समाजहित में एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल की घोषणा की है। इस पहल के तहत अब मंदिर में आने वाला चढ़ावा पत्रकारों और गौ रक्षकों के सहयोग के लिए समर्पित किया जाएगा। महंत जी का कहना है कि समाज की मजबूती में इन दोनों वर्गों की अहम भूमिका है, इसलिए उन्हें संबल देना समय की आवश्यकता है।महंत जी ने बताया कि पत्रकार दिन-रात मेहनत कर समाज के सामने सच्चाई लाने का कार्य करते हैं और कई बार कठिन परिस्थितियों में भी निर्भीक होकर अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। वहीं गौ रक्षक गौ माता की सेवा, संरक्षण और सम्मान के लिए निरंतर सक्रिय रहते हैं। ऐसे में मंदिरों में आने वाले चढ़ावे का एक हिस्सा इन सेवाभावी लोगों के कल्याण में उपयोग किया जाना चाहिए।उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पहल किसी बड़े आर्थिक लाभ के उद्देश्य से नहीं, बल्कि एक प्रतीकात्मक और प्रेरणादायक कदम है। मंदिर परिवार की ओर से पत्रकारों और गौ रक्षकों को धनराशि के साथ-साथ ठाकुर जी की प्रसादी भी भेंट की जा रही है, ताकि उन्हें आध्यात्मिक और सामाजिक दोनों प्रकार का संबल मिल सके।महंत जी ने कहा कि मंदिरों में संचित धन और संपत्ति तभी सार्थक होती है, जब वह समाज के जरूरतमंद और सेवा में लगे लोगों के कार्य आए। उन्होंने अन्य मंदिरों, धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और सक्षम व्यक्तियों से भी इस दिशा में आगे आने की अपील की।महंत जी का मानना है कि गौ रक्षा, पत्रकार सुरक्षा और समाज कल्याण जैसे विषयों पर सामूहिक प्रयास से ही सकारात्मक बदलाव संभव है। यह पहल समाज में सेवा, संरक्षण और सत्य की भावना को और अधिक मजबूत करेगी। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे एक प्रेरक कदम बताया है, जो अन्य धार्मिक स्थलों के लिए भी अनुकरणीय उदाहरण बन सकता है।

डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली दुनिया
राष्ट्रहित सर्वोपरि, सामाजिक समरसता के लिए एकजुट होकर करेंगे काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंचायत सचिव के निलंबन के निर्देश : सीईओ ने विकास कार्यों का लिया जायजा