भीलवाड़ा में स्वदेशी दौड़, 1200 विद्यार्थियों ने लिया भाग
भीलवाड़ा।
स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर भीलवाड़ा में राष्ट्रीय युवा दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्वदेशी दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वदेशी अपनाने को लेकर सांसद दामोदर अग्रवाल ने स्कूली छात्रों को शपथ दिलाई।यह कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया, जहां सांसद दामोदर अग्रवाल एवं विधायक अशोक कोठारी ने हरि झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। दौड़ में लगभग 1200 स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।दौड़ शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः राजेंद्र मार्ग स्थित स्कूल परिसर में समाप्त हुई। इस अवसर पर उपस्थित सभी वक्ताओं ने युवाओं से स्वदेशी अपनाने और स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया।

डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली दुनिया
राष्ट्रहित सर्वोपरि, सामाजिक समरसता के लिए एकजुट होकर करेंगे काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंचायत सचिव के निलंबन के निर्देश : सीईओ ने विकास कार्यों का लिया जायजा