महाकाल मंदिर में प्रशासन सख्त, विहिप और बजरंग दल का विरोध
उज्जैन।
महाकाल मंदिर में लागू की गई विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर आज विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने मंदिर परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया और महाकाल मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल को मंदिर प्रशासक के नाम ज्ञापन सौंपा।बताया जा रहा है कि महाकाल मंदिर समिति द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली ऑनलाइन लाइव दर्शन व्यवस्था बंद कर दी गई है। इसके साथ ही सायंकाल होने वाली भस्म आरती में आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। वहीं मंदिर का अवंतिका द्वार भी बंद कर दिया गया है।इन्हीं मुद्दों को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने विरोध का मोर्चा खोलते हुए महाकाल मंदिर पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भारत माता मंदिर से रैली निकालकर नीलकंठ मार्ग तक नारेबाजी की और धरना देते हुए सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया।प्रदर्शन के बाद संगठनों ने मंदिर प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया, तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली दुनिया
राष्ट्रहित सर्वोपरि, सामाजिक समरसता के लिए एकजुट होकर करेंगे काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंचायत सचिव के निलंबन के निर्देश : सीईओ ने विकास कार्यों का लिया जायजा