दो दिवसीय सालाना दीनी तब्लीगी इज्तिमा का सामूहिक दुआ के साथ समापन
खरगोन।
शहर के माँगरुल रोड पर आयोजित दो दिवसीय सालाना दीनी तब्लीगी इज्तिमा का रविवार देर शाम सामूहिक दुआ के साथ विधिवत समापन हुआ। यह इज्तिमा गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देने वाला रहा।जमात के सदस्य अनवर तैबा ने बताया कि इस इज्तिमा में करीब 20 हजार से अधिक लोगों ने शिरकत की। इज्तिमा के दौरान महाराष्ट्र से पधारे उलेमाओं ने तकरीरों के माध्यम से ईमान को मजबूत रखने, गफलत से बचने, यकीन को डगमगाने न देने, पांचों वक्त की नमाज की पाबंदी करने, जकात अदा करने और ईमानदारी से जिंदगी गुजारने का संदेश दिया।रविवार रात लगभग 10 बजे सामूहिक दुआ के साथ इज्तिमा का समापन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हाथ उठाकर खुदा से अमन-चैन, भाईचारे और देश-दुनिया में शांति की दुआ मांगी। भीड़ इतनी अधिक थी कि लोगों ने जहां जगह मिली वहीं खड़े होकर नमाज अदा की और दुआ में शामिल हुए।इज्तिमा की खास बात यह रही कि लोगों ने अपना कारोबार छोड़कर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। इज्तिमा के समापन के बाद अलग-अलग जमातों की रवानगी का सिलसिला भी शुरू हो गया।आयोजन को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वहीं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए वालंटियर्स दिनभर मुस्तैद रहे।समापन अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात एएसपी बिट्टू सहगल, थाना प्रभारी बी.एल. मंडलोई, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि नाइक, समाजसेवी राजू चावला, श्याम महाजन सहित अन्य अतिथियों का जमात की ओर से अनवर तैबा काकू भाई ने शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।

संसद में प्रधानमंत्री की बात: ‘मंथन से अमृत निकलेगा’, संशोधन पर सहयोग की अपील
CM ममता को असम का निमंत्रण: हिमंत के बयान से बढ़ी सियासी गरमाहट
Abhijeet student topper की सफलता बनी मिसाल
अंबिकापुर में हाथी के हमले से युवक की दर्दनाक मौत