मथुरा।
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. दिनेश शर्मा को संगीत और लोक नृत्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट (Honorary Causa) की उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान विज़नरी डॉक्टरेट अवार्ड्स (VDA) द्वारा प्रदान किया गया।सम्मान समारोह का आयोजन 11 जनवरी 2026 को किया गया, जिसमें विज़नरी डॉक्टरेट अवार्ड्स के अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी ने डॉ. दिनेश शर्मा को मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की। संस्था की ओर से बताया गया कि यह सम्मान उन्हें कला, संस्कृति और लोक परंपराओं के संरक्षण, संवर्धन तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार में किए गए उनके निरंतर और प्रभावशाली योगदान के लिए दिया गया है।डॉ. दिनेश शर्मा ने अपने लंबे रचनात्मक और पत्रकारिता जीवन में संगीत, लोक नृत्य और मीडिया के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक विरासत को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया है। वे न केवल एक कुशल कलाकार हैं, बल्कि एक संवेदनशील और प्रतिबद्ध पत्रकार के रूप में भी समाज और संस्कृति से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।उनके प्रयासों से भारतीय लोक कला को देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी पहचान मिली है। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हुए लोक संगीत और नृत्य की समृद्ध परंपराओं को विश्व पटल पर प्रस्तुत किया है।इस सम्मान की घोषणा के बाद कला जगत और पत्रकारिता क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। मथुरा सहित ब्रज क्षेत्र के अनेक कलाकारों, साहित्यकारों और सामाजिक लोगों ने डॉ. दिनेश शर्मा को बधाइयाँ दी हैं। शुभकामनाएं देने वालों में अरुण रावल, ब्रज लोक गायक एवं आकाशवाणी कलाकार आकाश, पंडित हरी शंकर शुक्ला, राहुल वर्मा और अजीत चौहान सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हैं।मानद डॉक्टरेट से सम्मानित होने पर डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि यह सम्मान उन्हें लोक कला और संस्कृति के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुओं, सहयोगियों और कला प्रेमियों को दिया।