पत्रकार मोहम्मद यूसुफ खान नियुक्त हुए ठीकरी शहर मुस्लिम कमेटी के सदर, सभी जमातों का मिला समर्थन
बड़वानी |
ठीकरी नगर में शनिवार रात नमाज-ए-ईशा के बाद मदरसा भवन पिपरी में आम मुस्लिम जमात की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर की विभिन्न मुस्लिम जमातों और मस्जिद कमेटियों के सदर एवं सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान नगर के पत्रकार मोहम्मद यूसुफ खान को सर्वसम्मति से ठीकरी शहर मुस्लिम कमेटी का सदर नियुक्त किया गया।बैठक में नायता सुन्नत जमात, नायता तबलीग जमात, मुस्लिम सुन्नत जमात पिपरी, मुस्लिम सुन्नत जमात रजा मस्जिद आनंदबेड़ी, आला हजरत मस्जिद कमेटी सहित अन्य जमातों के सदर और कमेटी मेंबर उपस्थित रहे। सभी ने एकमत होकर मोहम्मद यूसुफ खान के नाम पर सहमति जताई।कार्यक्रम की शुरुआत केजीएन सिफा खाना के हकीम, हाफिज गुलाम अहमद रजा साहब द्वारा हम्द-सना और फातिहा खानी के साथ की गई। इसके पश्चात सभी जमातों के सदर—शाहिद खान, शाहरुख खान, जावेद खान, अमजद खान, आरिफ खान और शमीर कुरैशी—ने अपनी सील और हस्ताक्षर युक्त नियुक्ति पत्र मोहम्मद यूसुफ खान को सौंपा।गौरतलब है कि मोहम्मद यूसुफ खान पूर्व में पिपरी मुस्लिम समाज के 12 वर्षों तक सदर रह चुके हैं। साथ ही वे ग्राम पंचायत पिपरी में लगातार चार बार निर्वाचित पंच भी रहे हैं। शिक्षित, अनुभवी और संगठन संचालन में दक्ष खान अपनी साफ-सुथरी छवि और सौम्य व्यवहार के लिए मुस्लिम समाज के साथ-साथ नगर के अन्य समाजों में भी विशेष पहचान रखते हैं।नियुक्ति के अवसर पर सभी सदर एवं मुस्लिम समाजजनों ने पुष्पमालाएं पहनाकर मोहम्मद यूसुफ खान का स्वागत किया और उन्हें मुबारकबाद दी।इस मौके पर नव-नियुक्त शहर सदर मोहम्मद यूसुफ खान ने कहा कि वे शीघ्र ही कमेटी का गठन कर शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज की बुनियादी समस्याओं को लेकर सभी को साथ लेकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि शहर मुस्लिम कमेटी पूरी सद्भावना और समर्पण के साथ न केवल मुस्लिम समाज बल्कि नगर के सर्व समाज के जनहितकारी कार्यों के लिए भी अपनी आवाज बुलंद करेगी।कार्यक्रम में हाजी कबीर खान, पार्षद प्रतिनिधि गबु सेठ, इसराइल पठान, राजा खान, डॉ. समीर खान, पत्रकार अयान मिर्जा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

सीजफायर के ऐलान के बाद बड़ा अपडेट — 20,400 मीट्रिक टन LPG लेकर भारत पहुंचेगा पहला जहाज ‘जग विक्रम’
छत्तीसगढ़ में ‘रेल नीर’ प्लांट फिर से शुरू होगा
दिल दहला देने वाली वारदात — प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की हत्या, शव के टुकड़े जमीन में दफन
10वीं-12वीं रिजल्ट की तारीख घोषित — इस दिन आएंगे नतीजे, मिनटों में ऐसे करें चेक
Kartik Swami Temple के कपाट 134 दिन बाद खुले — Bharmour में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Uttar Pradesh सरकार का बड़ा फैसला — नोएडा प्रोटेस्ट के बाद कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, नया स्ट्रक्चर लागू