ब्रजभूमि में नॉनवेज डिलीवरी पर प्रतिबंध की उठी मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
मथुरा।
ब्रजभूमि की धार्मिक और सांस्कृतिक पवित्रता को बनाए रखने को लेकर नॉनवेज भोजन की होम डिलीवरी और मांस बिक्री पर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर–मस्जिद प्रकरण के मुख्य हिंदू पक्षकार एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर ब्रज क्षेत्र में नॉनवेज भोजन की होम डिलीवरी और मांस की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है।अपने पत्र में दिनेश फलाहारी महाराज ने उल्लेख किया कि ब्रजभूमि भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली रही है। यहीं भगवान ने महारास रचाया, गोपियों के साथ बाल लीलाएं कीं और माखन चोरी जैसी दिव्य लीलाओं से इस भूमि को पावन बनाया। ऐसे पवित्र और आस्था से जुड़े क्षेत्र में नॉनवेज भोजन की डिलीवरी और खुलेआम मांस बिक्री ब्रज की धार्मिक भावनाओं के प्रतिकूल है। उन्होंने कहा कि ब्रजभूमि केवल एक भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का केंद्र है।फलाहारी महाराज ने अयोध्या का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार वहां नॉनवेज भोजन की होम डिलीवरी पर प्रतिबंध लागू किया गया है, उसी तर्ज पर ब्रजभूमि में भी ऐसा आदेश तत्काल लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कई लोग ऑनलाइन माध्यम से घरों और होटलों में नॉनवेज भोजन मंगवा रहे हैं, जिससे क्षेत्र की धार्मिक मर्यादा और सात्विक परंपरा प्रभावित हो रही है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को “हिंदुओं के हृदय सम्राट” बताते हुए उन्होंने कहा कि केवल वही ऐसा कठोर और प्रभावी निर्णय ले सकते हैं, जिससे ब्रजभूमि की पवित्रता, सांस्कृतिक पहचान और धार्मिक वातावरण सुरक्षित रह सके। पत्र में यह भी स्पष्ट रूप से मांग की गई है कि न केवल होम डिलीवरी, बल्कि मांस की बिक्री पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।दिनेश फलाहारी महाराज की इस मांग को ब्रज क्षेत्र के कई संतों और धार्मिक संगठनों का समर्थन मिला है। संत समाज का कहना है कि ब्रजभूमि की विशिष्ट पहचान उसकी सात्विक जीवनशैली, भक्ति परंपरा और धार्मिक वातावरण से है, और इसे बनाए रखना समाज और शासन—दोनों की जिम्मेदारी है।

आज से खरमास खत्म, अप्रैल में करना है गृह प्रवेश या खरीदनी है दुकान, मकान या कार, पंचांग से देखें शुभ मुहूर्त
पूर्वांचल में आज मनाया जा रहा है सतुआन, जानें क्यों इस दिन सत्तू खाना माना जाता है शुभ
मंगलवार का राशिफल
अमिट है कर्म का फल
राशिफल 14 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मद्महेश्वर-तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख कल होगी घोषित, डीएम की मौजूदगी में होंगे धार्मिक अनुष्ठान