खरगोन में दो दिनी इज्तिमा का भव्य आगाज, हजारों अकीदतमंदों ने लिया हिस्सा
खरगोन। शहर के मांगरुल रोड पर शनिवार से दो दिनी इज्तिमा का आयोजन शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में तब्लीगी जमात और अकीदतमंदों ने शिरकत की। अकीदतमंदों का स्वागत किया गया और उनके ठहरने, भोजन और वजू जैसी सुविधाओं का इंतजाम किया गया।इज्तिमा में फजर, जोहर, असर और मगरिब की नमाज के बाद वक्ताओं ने दीन की बातें साझा की और युवाओं एवं बुजुर्गों से समाज में इस्लाम का सही संदेश पेश करने की अपील की। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मुसलमानों को दीन की राह पर चलते हुए अल्लाह की इबादत और जरूरतमंदों की मदद करना बताया गया।सुरक्षा और व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी बीएल मंडलोई ने जिलेभर का बल तैनात किया। करीब एक हजार वॉलिंटियर्स ने पार्किंग, साफ-सफाई, भोजन और अन्य व्यवस्थाओं को संभाला। इसके अलावा ड्रोन कैमरों और पेट्रोलिंग के जरिए भी निगरानी रखी गई।रविवार को इज्तिमा में महाराष्ट्र से भी वक्ता पहुंचेंगे और दीनी संदेश देंगे। अनुमानित रूप से 25 हजार लोग इस दो दिनी इज्तिमा में शामिल होंगे।

CM मीटिंग से पहले टला बड़ा हादसा: पटना आते समय BJP विधायक की कार पलटी, एयरबैग ने बचाई जान