अमरपाटन में 44वां स्वर्गीय कप्तान लाल प्रताप सिंह स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट: राजस्थान (बीकानेर) और बैंगलोर ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया
अमरपाटन। 44वें अखिल भारतीय स्वर्गीय कप्तान लाल प्रताप सिंह स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट में पांचवें दिन के मैच रोमांचक रहे। पहले हॉफ में राजस्थान पुलिस बीकानेर ने जर्सी नंबर 10 के गोल के दम पर 1-0 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में कमिश्नर शालिकराम विश्वकर्मा, रेफ्री उत्तम गुप्ता, निखिल विश्वकर्मा, प्रिंस कुमार मौजूद रहे।
दूसरा मैच जयपुर और बैंगलोर के बीच खेला गया। पहले हॉफ में बैंगलोर के जर्सी नंबर 24 ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हॉफ में आक्रमक खेल के दौरान बैंगलोर के जर्सी नंबर 06 को फाउल के कारण रेड कार्ड देकर मैदान से बाहर किया गया। लेकिन बैंगलोर ने 10 खिलाड़ियों के साथ भी मजबूती से खेलते हुए जर्सी नंबर 15 के गोल से 2-0 की जीत हासिल की और सेमीफाइनल में पहुंची। इस मैच के सेंटर रेफ्री अम्बुज गुप्ता, राहुल गुप्ता, विकास बढकरे और निखिल विश्वकर्मा रहे।
मैच के मुख्य अतिथि वन विभाग के सीसीएफ एसपीएस तिवारी, वीरेंद्र प्रताप सिंह, रश्मि सिंह रहे।
आयोजन समिति के अनुसार सेमीफाइनल मुकाबले रविवार, 11 जनवरी को खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल राजस्थान पुलिस बीकानेर और एसीबी इंडिया लिमिटेड कोरबा के बीच होगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल तमिलनाडु पुलिस चेन्नई और एमईजी बैंगलोर के बीच खेला जाएगा।

CM मीटिंग से पहले टला बड़ा हादसा: पटना आते समय BJP विधायक की कार पलटी, एयरबैग ने बचाई जान