सुदामा कुटी आश्रम के 100 वर्ष पूरे, शताब्दी महोत्सव का भव्य शुभारंभ
मथुरा-वृंदावन स्थित प्रसिद्ध सुदामा कुटी आश्रम ने अपने स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर शनिवार से आश्रम परिसर में भव्य शताब्दी महोत्सव की शुरुआत हो गई है। यह आयोजन पूरे 10 दिनों तक चलेगा, जिसमें देशभर से संत-महात्मा, श्रद्धालु और कई प्रमुख अतिथि शामिल होंगे।आयोजकों के अनुसार, शताब्दी महोत्सव में चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। इसके साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को भी महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रण भेजा गया है। वीआईपी आगमन को लेकर प्रशासन और आश्रम प्रबंधन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।सुदामा कुटी आश्रम इससे पहले भी कई प्रतिष्ठित हस्तियों की मेजबानी कर चुका है। वर्ष 2025 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी विशेष ट्रेन से दिल्ली से वृंदावन पहुंचकर आश्रम में दर्शन कर चुकी हैं, जिससे सुदामा कुटी को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिली थी।शताब्दी महोत्सव के अवसर पर यमुना नदी के तट पर विशेष पूजा-अर्चना और भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है। आश्रम प्रबंधन के अनुसार, प्रतिदिन लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने और सेवा की भी समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं।सुदामा कुटी आश्रम के बारे में मान्यता है कि यहां से कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं लौटता। जरूरतमंदों, संतों और श्रद्धालुओं की सेवा यहां चौबीसों घंटे निरंतर चलती रहती है। यही कारण है कि यह आश्रम आस्था, सेवा और समर्पण का प्रतीक बन चुका है।शताब्दी महोत्सव के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, संत प्रवचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और संत समागम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे पूरे वृंदावन क्षेत्र में भक्तिमय और उत्सव का माहौल बना हुआ है।

मद्महेश्वर-तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख कल होगी घोषित, डीएम की मौजूदगी में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
12,500 में खरीदे 30 हजार के नकली नोट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा