महेश्वर जनपद पंचायत वार्ड-7 में जनपद सदस्य पद के लिए मतदान संपन्न
महेश्वर | जिला खरगोन (मध्य प्रदेश)
महेश्वर जनपद पंचायत के अंतर्गत वार्ड क्रमांक-7 में रिक्त जनपद सदस्य पद के लिए शुक्रवार को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निर्विघ्न रूप से संपन्न हुई। इस उपचुनाव में तीन पंचायतों के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनावी मुकाबले में ग्राम चोली की कावेरी बाई मकवाने और ग्राम सिरसिया के सुनील भूरिया की किस्मत अब ईवीएम में कैद हो चुकी है।प्रशासन की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कलेक्टर खरगोन भव्या मित्तल के निर्देशानुसार चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए तहसीलदार कैलाश सस्तिया और डिप्टी कलेक्टर लोकेश छापरे दिनभर फील्ड पर तैनात रहे। पुलिस प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहा।एसडीओपी मंडलेश्वर श्वेता शुक्ला ने मतदान केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मतदान सुबह से शुरू होकर दोपहर तीन बजे तक चला। इसके बाद सभी मतदान केंद्रों से ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच महेश्वर मुख्यालय लाया गया, जहां उन्हें सुरक्षित स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया।अब क्षेत्र की जनता को 11 जनवरी का इंतजार है, जब मतगणना होगी और वार्ड क्रमांक-7 को नया जनपद सदस्य मिलेगा।

मद्महेश्वर-तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख कल होगी घोषित, डीएम की मौजूदगी में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
12,500 में खरीदे 30 हजार के नकली नोट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा