शहर के दो इलाकों में गुटीय संघर्ष, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र में बीती रात शहर के दो अलग-अलग इलाकों में दबंगों और शराबियों के गुटों के बीच हुए हिंसक संघर्ष से कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दोनों घटनाओं के वीडियो शनिवार सुबह करीब 10 बजे सोशल मीडिया पर सामने आए, जो तेजी से वायरल हो गए।पहली घटना मंडी चौराहे पर पंजाबी रसोई के सामने हुई, जहां पहलवानों के दो गुटों के बीच करीब आधे घंटे तक जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हुई। लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला किया गया और कई खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। झगड़े के चलते सड़क पर लंबा जाम लग गया। वायरल वीडियो में एंबुलेंस और पुलिस वाहन मौके से गुजरते दिखे, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने रुककर हालात संभालने की कोशिश नहीं की। पुलिस के जाने के बाद दोनों गुटों में फिर से मारपीट शुरू हो गई।दूसरी घटना ताज होटल, सोख रोड के पास सामने आई, जहां शराब के नशे में दो गुटों के बीच जमकर हंगामा हुआ। नशे में धुत लोगों ने सरेआम उत्पात मचाया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई और राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।दोनों घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। नागरिकों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस का भय खत्म होता जा रहा है और असामाजिक तत्व खुलेआम कानून को चुनौती दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सड़क को अखाड़ा बनाते दबंग साफ नजर आ रहे हैं।लोगों ने मांग की है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और प्रभावित इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

मद्महेश्वर-तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख कल होगी घोषित, डीएम की मौजूदगी में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
12,500 में खरीदे 30 हजार के नकली नोट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा